March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में आई फ्लू से बचाव के लिये स्कूली बच्चों को किया जा रहा जागरूक

 

 


भारत विकास परिषद ने की पहल
कोरबा  इन दिनों पूरे देश में आई फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं। खासकर स्कूली बच्चों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है डॉक्टर लोगों को इससे बचने का सुझाव दे रहे हैं इसी के तहत भारत विकास परिषद द्वारा सीतामणी चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों में जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बच्चों को आई फ्लू के विषय में जानकारी देते हुए उससे बचाव के उपाय बताएं साथ ही ज्यादा देर तक मोबाइल, टीवी देखने और लैपटॉप के उपयोग से होने वाले हानि की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.