February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार को दी गई भावभीनी विदाई

 


कोरबा जिले में कार्यपालन अभियंता शहर संभाग अनुपम सरकार के स्थानांतरण व तुलसी नगर जोन के वरिष्ठ कर्मचारी मुन्चु राम केंवट को सेवानिवृत्त होने पर रशियन हॉस्टल में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की ओर से पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार एवं विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता सी.के. राठौर, तुषार सिन्हा रहे। अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवन्त राठौर ने किया।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अंजुलेस पैंकरा, राहुल गुप्ता, साकेत, विशाल सिंह, आईपी मैत्री, एम. रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सूरज साव, गजेन्द्र कौशिक, सतीश साहू, देवानंद बढ़ई, बसंत पटेल, हरिश राठौर, छत्रपाल सिंह, भोजराम, उमेश यादव एवं बड़ी संख्या में नियमित व आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.