March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा उप पंजीयक कटघोरा कार्यालय में 10 घंटे जांच के बाद ईडी की टीम लौटी वापस

 


कोरबा  ईडी की टीम ने कोरबा अंचल के बाद कटघोरा क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय में दबिश दी। 4 सदस्य टीम ने कार्यालय में सभी दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि कोरबा से कटघोरा मुख्य मार्ग व भारतमाला भू-अर्जन मामले प्रकाशन के बाद रजिस्ट्री में गड़बड़ी को लेकर जांच की जा रही हैं। ईडी टीम के द्वारा लगभग दोपहर 12 से रात्रि 10:30 तक कार्यालय दस्तावेज को खंगाला गया। लगभग 10 घंटे तक जांच कार्यवाही करने के बाद टीम वापस लौटी। बताया जा रहा है कि उप पंजीयक कटघोरा के रजिस्ट्रार, कर्मचारियों व पटवरी भू-अर्जन मामले में पूछताछ की गयी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.