March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा को दिए अपने 2 अधिकार

 


कोरबा जिला नगर पालिक निगम की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत कार्यों में सुगमता के दृष्टिकोण से अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा को अपने अधिकार देते हुए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने नगर पालिक निगम के निविदा समिति से संबंधित अपने अधिकार एम.के. वर्मा को आगामी आदेश पर्यन्त प्रत्यायोजित (डेलीगेट) किया है।
इसी तरह सूचना का अधिकार से संबंधित अपने अधिकार भी आयुक्त ने एम.के. वर्मा को दिए हैं। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आशय का आदेश आयुक्त ने जारी कर महापौर, सभापति सहित निगम के संबंधित अधिकारियों व जोन प्रभारियों को इससे सूचित किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.