राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डबल इंजन सरकार के काम पर जनता की मुहर : विष्णुदेव साय
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 10 नगर निगमों में से 7 में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ते जनविश्वास और डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोटा में कांग्रेस की करारी हार विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने वहां झूठ की राजनीति को हवा देने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने कांग्रेस को जवाब देकर उनके दावों को नकार दिया। साय ने कहा कि राजस्थान की जनता के जनादेश ने राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
उन्होंने इस जीत को भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की जीत बताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।







