February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


कोरबा  दुर्ग जिले के शंकरनगर आमापारा में चार साल से किराये पर रह रहे एक युवक की शिनवाथ नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी। मृतक मूल रूप से कोरबा के रहने वाला था। 19 जुलाई की रात को उसकी आखिरी बार अपनी ख़ास मित्र से बात होना बताया जा रहा हैं। इसके बाद सुबह से उसका फोन बंद हो गया था। शुक्रवार की शाम को जेवरा सिरसा के डांडेसरा गांव के पास शिवनाथ नदी से उसकी लाश मिली। बताया जा रहा हैं की उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। साथ ही उसने अपनी ख़ास मित्र का मोबाइल नंबर भी लिखा था। जिस पर संपर्क करने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.