April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चंद्रपुर

बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र...

_______ ______*प्रेस विज्ञप्ति*______ *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच पूजा अर्चना किया* दंतेवाड़ा | एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी,पूर्व मंत्री महेश गगडा,भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल,संजय पाण्डे ने दंतेवाड़ा पहुँच बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया | एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कारली पुलिस लाइन हेलिपैड में आत्मीय स्वागत किया | दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा,वन मंत्री केदार कश्यप,आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने शक्तिपीठ दंतेश्वरी माई के दर्शन के बाद माता के दर्शन करने आ रहे पदयात्रियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। माता के प्रसाद के रूप में घुटने टेक कर दंडवत चल रहे पदयात्रियों को चांदी का सिक्का भेंट किया। तत्वश्चात पुलिस लाइन कारली में अबूझमाड़ एनकाउंटर को अंजाम देने वाले जांबांज जवानों से मुलाकात कर बधाई दी | इस दौरान समस्त भाजपा कार्यक,र्ताजनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए

  त्रिनेत्र टाइम्स  दंतेवाड़ा राहुल    एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,कैबिनेट...

You may have missed

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.