March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी द्वारिका शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में 25 वर्षों से निरंतर सेवा प्रदान करते हुए संगठन के विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में उन्होंने हर दिशा-निर्देश को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन किया है।

द्वारिका शर्मा ने पार्टी के संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। उनकी सुदृढ़ नेतृत्व क्षमता, अनुभव और जनसमर्थन को देखते हुए उन्होंने दीपका नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है।

उनका मानना है कि हर कार्यकर्ता का सपना होता है कि वह पार्टी के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी तरीके से कर सके। नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद पर रहते हुए वे दीपका क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्राथमिकताएं क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, और स्वच्छता, शिक्षा, एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना हैं।

द्वारिका शर्मा के अनुसार, संगठन के सिद्धांतों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वे इस दायित्व को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए तैयार हैं। उनका उद्देश्य है कि दीपका नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित किया जाए।

द्वारिका शर्मा विभिन्न पद की सेविवरण नीचे दर्शाया गया देखे

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.