November 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से पहले तैयारियों को मिलेगी गति, प्रदेश प्रभारी अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी 11 नवंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती ईरानी सुबह 9 बजे नियमित विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।

उल्लेखनीय है कि इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को देखते हुए श्रीमती ईरानी आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी तथा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक बैठक भी लेंगी।

उनके इस दौरे को जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का प्रयास है कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को समर्पित यह आयोजन गरिमामय और यादगार बने।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.