November 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और वीरता का होगा गौरवगान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस गौरवपूर्ण आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय गौरव दिवस को विशेष उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाता है। धर्मजयगढ़ में आयोजित होने वाला प्रदेश स्तरीय समारोह जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.