November 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

मुख्यमंत्री बोले– गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और कृषि संस्कृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है गोवर्धन पूजा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और कृषि संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौवंश हमारी खेती-किसानी, ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति के संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा, आपसी सहयोग और सामूहिक कल्याण का संदेश देती है। मानव जीवन की वास्तविक समृद्धि प्रकृति के साथ संतुलन और सहअस्तित्व में ही निहित है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रदेश के किसानों की फसलें लहलहाएं, खेत-खलिहान धन-धान्य से परिपूर्ण रहें और छत्तीसगढ़ का प्रत्येक परिवार सुखी एवं समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.