November 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

11 नवंबर को विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे भूमिपूजन, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रहेगी सहभागिता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा (मुढ़ाली) में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पुलिया के पास 10 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार, 11 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। रिटेनिंग वॉल के निर्माण से पुलिया के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही ग्रामीणों को बेहतर जनसुविधा मिलने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजेंद्र उर्मिला कंवर सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जवाली मंडल के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति भी प्रार्थनीय है।

विनीत – श्रवण तंवर, मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल जवाली।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.