March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के सदस्य पद पर श्रीमती संगीता अग्रवाल ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय हैं की श्रीमती संगीता अग्रवाल कोरबा शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता और श्याम मित्र मंडल कोरबा के विधिक सलाहकार मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी हैं। मनोज अग्रवाल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, नोटरी, और पूर्व अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता हैं। श्रीमती संगीता अग्रवाल की नियुक्ति पर कोरबा में खुशी का माहौल है। समाजसेवी और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोग इसे एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं। पदभार ग्रहण करने पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं, सभी ने उन्हें उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
पदभार ग्रहण करते हुए श्रीमती संगीता अग्रवाल ने कहा कि वह किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बच्चों के हितों की रक्षा और समाज में जागरूकता लाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.