March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी की दी चेतावनी
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिलान्तर्गत फ्लोरा-मैक्स कंपनी से पीड़ित महिलाओं के समर्थन में विधायक फुलसिंह राठिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को संबोधित किया और शासन-प्रशासन को चेतावणी दी कि अगर महिलाओं की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी के लिए बाध्य होंगे।
उल्लेखनीय हैं की महिलाओं ने फ्लोरा-मैक्स कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उन्हें अच्छी कमाई का झांसा देकर कर्जदार बना दिया है। उनके नाम पर कई माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लोन लिए गए हैं, और अब बैंक के कर्मचारी उन पर किश्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विधायक श्री राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग करी है कि फ्लोरा-मैक्स कंपनी से ठगी गई महिलाओं का कर्ज माफ किया जाए और संबंधित बैंक कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए बाध्य होंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.