February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रीमती शीतला विश्वकर्मा प्रारम्भ से ही भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। पहले मंडल महामंत्री और फिर मंडल अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  *एक गरीब परिवार से आने वाली महिला जो आज स्वक्षता कर्मी होने के साथ साथ पार्टी के दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करना ही उनकी पहचान रही है।*

उन्होंने एक शिक्षक के तौर पर बाल श्रमिक विद्यालय में 2008 से 2014 तक संघ के एक विद्यालय में अध्यापन का कार्य किया है। उसके पश्चात आज पर्यंत तक *स्वक्षता दीदी* का कार्य स्लम क्षेत्रों में निरंतर करती आ रही श्रीमती शीतला विश्वकर्मा भाजपा से महापौर की टिकट के लिए एक उपयुक्त और प्रबल दावेदार हैं।

धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर निरंतर हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ाने का कार्य इनके द्वारा प्रारम्भ से ही किया जा रहा है और वर्तमान में *हिन्दू जागरण मंच* के जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर कर्मठता से पूरे क्षेत्र में कार्य करते हुए इन्होंने हिंदुत्व के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

*एक गरीब और कर्मठ महिला को आगे लाकर महापौर का चुनाव लड़वाना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे गरीबों के लिए कार्य करने की नरेंद्र मोदी जी का सपना पूर्ण होते हुए दिख रहा है।*

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.