December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कराते इंडिया आर्गनाइजेशन को मिली वर्ल्ड कराते फेडरेशन से स्थायी मान्यता, रायपुर जिला के कराते खिलाड़ियों में हर्ष की लहर।

इंडिया24 टुडे वेबडेस्क।

रायपुर। वर्ल्ड कराते फेडरेशन द्वारा कराते इंडिया आर्गनाइजेशन को स्थाई मान्यता अंतराष्ट्रीय ऑलम्पिक समिति (IOC) द्वारा मान्यता प्राप्त कराते की एक मात्र अंतर्राष्टीय संस्था वर्ल्ड कराते फेडरेशन (WKF) ने 15 नवम्बर को दुबई में हुई अपनी आम सभा पूर्ण बहुमत से कराते इडिया आर्गनाइजेशन (KIO) को स्थाई मान्यता प्रदान करते हुये पुरानी संस्था कराते एसोसियेशन ऑफ इंडिया को स्थाई रूप से असंबद्ध कर दिया।

अब भारत में शिहान विजय तिवारी की अध्यक्षता वाली कराते इडिया आर्गनाइजेशन (KIO) ही कराते खेल के विकास हेतु अंतर्राष्टीय संस्था वर्ल्ड कराते फेडरेशन (WKE) से मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है। भारत के लाखों कराते खिलाड़ियों और हजारों प्रशिक्षको ने वर्ल्ड कराते फेडरेशन (WKF) के इस सराहनीय कदम का स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता प्रकट की। अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी और महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा ने वर्ल्ड कराते फेडरेशन (WKE) का धन्यवाद करते हुए सभी कराते खिलाडियों, प्रशिक्षको और कराते प्रेमियों को विश्वास दिलाया कि भारत में कराते के विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

इसका प्रारंभ करते हुए कराते इंडिया आर्गनाइजेशन (KIO) ने हाल ही में दुबई में संपन्न हुई 25 वीं विश्व कराते प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाडियों और कोच को रू 40,000/- नगद राशि की सहायता प्रदान की जिसके फलस्वरूप भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व प्रतियोगिता में आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इराक, हंगरी और कुवैत के खिलाड़ियों को पराजित किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कराते इंडिया आर्गनाइजेशन (KIO) से मान्यता प्राप्त एकमात्र राज्य संघ छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसियेशन है। रायपुर कराते एसोसिएशन की सचिव हर्षा साहू सभी कराते खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.