धान उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी शुरु, किसानों में खासा उत्साह…




बरमकेला
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई।
इसे लेकर किसानों में बड़ा उत्साह है।
बुधवार को बरमकेला मे धान खरीदी केंद्र में सुबह से खरीदी शुरू हो गई। सेवा सहकारी समिति बरमकेला में खरीदी केंद्र में अभी तक 29 किसानों ने 3200 क्विंटल धान बेचा है। खरीदी केंद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि मनोहर पटेल एवं किसानों की अगुवाई में पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई।
उपार्जन केंद्र में पंजीयन प्रमाण पत्र टोकन ऋण पुस्तिका किसानों का देखा जा रहा है वहीं गेट पर ही किसानों की धान की क्वालिटी को चेक किया जाता है । पास होने पर मंडी के अंदर प्रवेश कराते हुए ढाला करने के लिए बोला जाता है और ढाला करने के बाद उसी क्वालिटी को चेक कर बोरा दिया जाता है।
धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो उसके लिए समुचित व्यवस्था के साथ धान की खरीदी किया जा रहा है। जिससे किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहे है।
धर्मपाल अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि आज बरमकेला मंडी में 29 किसानों ने 3200 क्विंटल धान बेचा और उनके चेहरे में खुशी के रंग ला रही थी धान रखने की सुविधा किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है।
