July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बारदाना-निर्धारित राशि में बदलाव किया गया..अब राज्य के किसानों को प्रति बारदाना 18 की जगह 25 रुपए मिलेगा..देखिये आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने प्रदेश के 22 लाख 66 हजार से अधिक किसानों को बड़ी राहत दी है।

दरअसल, बारदाना दर में निर्धारित राशि में बदलाव किया गया है। अब राज्य के किसानों को प्रति बारदाना 18 की जगह 25 रुपए मिलेगा। इस संबंध में आज देर शाम राज्य शासन ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था, जो अब 25 रुपए मिलेगा। दरअसल, पूरे प्रदेश में किसान 30 से 40 रुपए में बारदाना खरीद रहे थे। इसकी शिकायत लगभग सभी जिले से सामने आ रही थी। इसे देखते हुए कुछ हद तक राहत देने के लिए बारदाना दर में संशोधन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.