कोसाबाड़ी में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 13 सितंबर को विशेष बैठक
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, कोसाबाड़ी द्वारा आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा आयोजन की तैयारियों को लेकर 13 सितंबर 2026, रविवार को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक समिति कार्यालय, कोसाबाड़ी में होगी।
बैठक में वर्ष 2025 की आय-व्यय का पूर्ण विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन, आगामी दुर्गा पूजा वर्ष 2026 के आयोजन पर विस्तृत चर्चा तथा पूजा पंडाल, मूर्ति स्थापना एवं लाइटिंग व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
समिति ने सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है, ताकि आपसी सहभागिता से दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जा सके।







