September 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर 2026, मंगलवार को कोरबा में ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत जिला स्तरीय साक्षरता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में होगा। छत्तीसगढ़ में 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। �

समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निखिता मुकेश जायसवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
‘साक्षर बनें, सशक्त बनें’ का दिया जाएगा संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा से वंचित वयस्कों को पढ़ने-लिखने के साथ ही उन्हें सामाजिक एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के माध्यम से जिले में साक्षरता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।
जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम साक्षरता को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। �

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.