राज्योत्सव-2026 में प्रस्तुति के लिए कलाकार 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। जिले में 2 नवंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राज्योत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रस्तुति देने के लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राज्योत्सव में देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के क्षेत्र में प्रस्तुति देने के इच्छुक प्रतिष्ठित कलाकार एवं सांस्कृतिक दल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोरबा में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्तुति संबंधी सीडी, पेनड्राइव, गूगल फॉर्म या वेबसाइट लिंक (यूट्यूब लिंक आदि) देना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026, शाम 4 बजे तक निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए विष्णु देवांगन (8085849448) या विभागीय अधिकारी (7869096888) से संपर्क किया जा सकता है।
