August 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और कठोर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
राहुल असरानी ने कहा कि 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की खेल और युवा हितैषी नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा ज्ञानेश्वरी यादव जैसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देती रहेंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.