प्रबुद्ध जन सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कसी कमर, जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर बनी रणनीति
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक एवं प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह (सम्मेलन की तैयारी बैठक) में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी प्रबुद्ध जन सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़ा, संभाग प्रभारी श्री शांतनु साहू, संभाग सह प्रभारी श्री आशीष जायसवाल तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र कौशिक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, समाज के प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और आगामी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाले जनसंपर्क अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने, अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का समापन “संगठन सर्वोपरि” के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण के बल पर आगामी प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह एवं सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी और यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती का नया अध्याय साबित होगा।


