संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, राज्य अलंकरण पुरस्कार भी होगा शुरू
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 की माघ पूर्णिमा पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा तथा उस दिन मांस और मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि संत गुरु रविदास जी के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा कि गुरु रविदास जी के प्रेरणादायी संदेशों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की दीवारों पर अंकित कराया जाए, ताकि उनके विचारों से समाज प्रेरणा प्राप्त कर सके।


