August 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर/नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका उपचार चल रहा था।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव और उनकी टीम ने करीब एक घंटे तक चली सर्जरी के दौरान एसिटाबुलम फ्रैक्चर का सफल उपचार किया। सर्जरी के बाद किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति सुरक्षित एवं स्थिर है।
चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के विश्राम की सलाह दी है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद किरण देव जल्द ही छत्तीसगढ़ लौटकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.