नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक दायित्वों का पुनर्वितरण, आयुक्त ने जारी किया कार्यालयीन आदेश
1 min read



अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र राम उरांव को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारियां, प्रभारी कार्यपालन अभियंता ऋषि साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को एक कार्यालयीन आदेश जारी करते हुए अधिकारियों के दायित्वों में संशोधन किया है।
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र राम उरांव को पूर्व में सौंपे गए दायित्वों के साथ-साथ निर्माण, योजना, डीएमएफ (DMF), सीएसआर (CSR), 15वें एवं 16वें वित्त आयोग की योजनाएं, अमृत मिशन के प्रभारी अधिकारी तथा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार प्रभारी कार्यपालन अभियंता ऋषि साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश की प्रतिलिपि महापौर, सभापति, अपर आयुक्त, उपायुक्त, संबंधित जोन आयुक्तों तथा नगर निगम के सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही एवं पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रेषित की गई है।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि दायित्वों के इस पुनर्वितरण से विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक गति एवं समन्वय आएगा।


