बस्तर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 700 से अधिक ग्रामीण सड़कों को मिली स्वीकृति
1 min read



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर विकास योजनाओं पर की चर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास और बस्तर क्षेत्र में चल रही योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में छत्तीसगढ़ को 700 से अधिक ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति मिली है। वहीं वीबी-जी राम-जी (VB-G RAM G) योजना के तहत भी प्रदेश को अतिरिक्त राशि स्वीकृत हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए छात्रावासों में शौचालय निर्माण तथा मुक्तिधामों में शेड निर्माण जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हो सके।


