मिसाइल मैन’ को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की श्रद्धांजलि: डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं देश के महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक वैज्ञानिक नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन सादगी, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी एवं साजन जोसेफ, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजिया खान एवं सैय्यद रजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. कलाम के सपनों के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


