नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सजेस बिंझरा में रंगोली, नुक्कड़ नाटक और वृक्षारोपण से दिया जागरूकता का संदेश
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** पोड़ी-उपरोड़ा/कोरबा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, सजेस बिंझरा द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 को विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, नारा एवं स्लोगन लेखन के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण गतिविधियां संपन्न कराई गईं। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हैंडपंप के पास जल निकासी व्यवस्था सुधारने, सूखते गड्ढों के समतलीकरण तथा पानी भरे गड्ढों को पाटने का श्रमदान कार्य भी किया।
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
नशा मुक्ति विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।


परिणाम इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान – कक्षा 11वीं ‘बी’ के विशाल
द्वितीय स्थान – कक्षा 12वीं ‘बी’ के विशाल
तृतीय स्थान – कक्षा 9वीं के छात्र
गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता ने बांधा समां
गायन प्रतियोगिता में कु. शामिनी एवं कु. शिवानी ने नशा मुक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
वहीं कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों कु. दिशा, आदत भारती, रविकुमार, हिमानी/काम्या प्रसाद, प्रदीप, निवेद्य, देवेंद्र एवं विष्णु ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और जागरूकता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक ने किया जागरूक
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “नशा मुक्त भारत” विषयक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यार्थियों नेहा, संध्या, दुर्गेश्वरी, दीप, अनुराग, करण, सचिन, फुलचंद, साईं प्रकाश, शत्रुघ्न एवं राधाकृष्ण सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया।
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में उमड़ी प्रतिभा
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और सामाजिक चेतना का परिचय दिया।
प्रमुख प्रतिभागी रहे –
कु. सानिया (कक्षा 12वीं ए)
कु. रेखानी (कक्षा 11वीं विज्ञान)
दिनेश पटेल (कक्षा 10वीं)
स्लोगन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन से जुड़े प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए।
प्राचार्य और शिक्षकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती भीमती मिंजलता सिंह, वरिष्ठ शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मार्गदर्शकों की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बिंझरा द्वारा आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
— NSS Unit Binjhra, Block Podi Uproda, District Korba


