July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//** कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पत्रकारिता जगत के इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

 

यह गरिमामय समारोह 23 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार, रामपुर, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक प्रेमचंद पटेल, विधायक फूलसिंह राठिया, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
प्रेस क्लब की ओर से जारी आमंत्रण में सभी पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने तथा इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। समारोह को लेकर पत्रकार जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.