July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स  **//**//**शक्ति। जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक शक्ति रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय सहित जिला, ब्लॉक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ बनकर कार्य करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आग्रह किया।
विधायक रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच कार्य करता है, तब संगठन और अधिक सशक्त बनता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और सक्रियता के साथ पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

 

बैठक में उपस्थित जिला, ब्लॉक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के उपरांत कांग्रेसजनों ने दिवंगत सुश्री हरिता राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैंडल मार्च निकालकर उनकी स्मृति को नमन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में संगठनात्मक एकजुटता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.