‘मन की बात’ ने जोड़ा गांव-गांव का जनमानस, उरगा मंडल के बुंदेली में ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक संदेश



भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के संदेश को बताया प्रेरणादायी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के ग्राम बुंदेली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े संदेशों पर विशेष चर्चा की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला ऐसा जनसंवाद है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक बदलावों और प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियों को पूरे देश तक पहुंचाया जाता है।
ग्राम बुंदेली में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रधानमंत्री के संदेशों को जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ा बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे अच्छे कार्यों की जानकारी मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और ग्रामीणों ने इसे प्रेरणादायी एवं जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताया।


