August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

इंदिरा नगर में गूंजा ‘मन की बात’ का राष्ट्र संदेश, बूथ-197 पर उमड़ा भाजपा परिवार का जनसैलाब

1 min read

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के 135वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई गति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का रविवार को कोरबा के बूथ क्रमांक-197, इंदिरा नगर में सामूहिक श्रवण किया गया। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा का उत्साह देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, सामाजिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत, सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रत्येक ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनके विचार देश के प्रत्येक नागरिक को जनसेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, योगेश जैन, परविंदर सिंह, श्रीमती धनश्री साहू, भुवनेश्वर देवांगन, श्रीमती दीपा राठौर, श्रीमती उर्वशी राठौर, सुफल दास महंत, गिरीश नामदेव, के.डी. वैष्णव, रमेश पोद्दार, द्वारिका चंद्रमा, ईश्वर सिंह ठाकुर, उदय श्रीवास्तव, घनश्याम कलवानी, रामा सिंह ठाकुर, श्रीमती सुनीता चौहान, श्रीमती शैल सोनी, राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और बूथ क्रमांक-197 संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का सशक्त केंद्र बनकर उभरा। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भाजपा का बूथ स्तर का संगठन समाज के बीच संवाद, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.