August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिलासपुर में 5 जुलाई को सजेगा नन्हे हुनर का भव्य मंच, ‘भारतीय संस्कृति’ थीम पर होगा RK Kid’s Talent Runway 2026

1 min read

 

 

Tirentra Time’s Korba **//**//* बिलासपुर बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से RK Kid’s Talent Runway Season-5 का भव्य आयोजन 5 जुलाई 2026 को बिलासपुर में किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की विशेष थीम “भारतीय संस्कृति” रखी गई है, जिसके माध्यम से नन्हे प्रतिभागी देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और संस्कारों को मंच पर अपनी प्रस्तुति के जरिए जीवंत करेंगे।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती कविता सोनी ने बताया कि यह आयोजन केवल फैशन शो तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास है। प्रतियोगिता में 3 से 6 वर्ष, 7 से 11 वर्ष एवं 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे।
इस प्रतिभा महोत्सव में फैशन शो, डांस, सिंगिंग, एक्टिंग तथा अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ना भी है। मंच पर पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का पंजीयन कराने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 8770456399 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स आयोजकों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram – @kavitasoni702 पर भी उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों ने विश्वास जताया है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों की भागीदारी से RK Kid’s Talent Runway Season-5 इस वर्ष भी यादगार आयोजन साबित होगा तथा नन्हे कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.