August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात सुनने भाजपा का व्यापक जनसंपर्क अभियान, 28 जून को सभी शक्ति केंद्रों पर होगा सामूहिक श्रवण

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम “मन की बात” के आगामी प्रसारण को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने मंडल के सभी पदाधिकारियों, बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं से 28 जून को अपने-अपने बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।
मंडल अध्यक्ष डॉ. राठौर ने बताया कि 28 जून 2026, प्रातः 11:00 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का श्रवण मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के बूथों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से समाज, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, जनभागीदारी, प्रेरणादायक प्रयासों और देश के सकारात्मक बदलावों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं, जो समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद प्रत्येक बूथ से कार्यक्रम की फोटो Saral App पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी।
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और संगठनात्मक मजबूती के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने-अपने बूथों पर अधिकाधिक नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.