June 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में भाजपा का बूथ विजय मंत्र, विश्व विजय तोमर बोले – “मजबूत बूथ ही दिलाएगा चुनाव में ऐतिहासिक जीत”

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पाली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान “बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे” को गति देने के उद्देश्य से तानाखार विधानसभा प्रभारी विश्व विजय तोमर ने पाली मंडल के पाली एवं सैला शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक लेकर संगठन की चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की। बैठक में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

 

 

बैठक की शुरुआत कार्यकर्ताओं के परिचय से हुई। इसके बाद विधानसभा प्रभारी विश्व विजय तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है। यदि प्रत्येक बूथ सशक्त होगा तो विधानसभा से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

 

 

 

श्री तोमर ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। बूथों पर नियमित बैठकें, मतदाताओं से सतत संपर्क और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध क्रियान्वयन ही चुनावी सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ को भाजपा का सबसे मजबूत केंद्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री संजय शर्मा तथा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने, संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनता के बीच भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी (अनुसूचित जनजाति) ज्ञान सिंह राजपाल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री कीर्ति कश्यप, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामविलास जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा एवं रूपेश कंवर, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंडल मंत्री श्रीमती कमला कंवर, जिले में दायित्वधारी उमेश चंद्रा एवं रामनारायण पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामफल पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संजय छाबड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति शर्मा, पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, श्रीमती ज्योति उईके, सैला शक्ति केंद्र प्रभारी जितेंद्र माटे, वरिष्ठ कार्यकर्ता लखन प्रजापति, दीपक शर्मा, दीपक डिक्सेना, विशाल मोटवानी, प्रकाश दुबे, अनिल जायसवाल, जगत राम निषाद, लगन पटेल, हिमांशु डिक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने तथा तानाखार विधानसभा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.