August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल रणभूमि में भाजपा की बड़ी रणनीति: सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

1 min read

 

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुआ व्यापक मंथन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अपनी रणनीति को और धार देने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, सुशासन के कार्यों तथा संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर व्यापक मंथन किया गया।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जनजागरण और जनभागीदारी का सशक्त मंच बन चुका है।
उन्होंने सोशल मीडिया पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों की कहानियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों को डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचारित करें, ताकि जनता तक सकारात्मक और तथ्यात्मक जानकारी पहुंच सके।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने सोशल मीडिया टीम को संगठनात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां तथा जनहितकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को समन्वित, सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक संवाद और तथ्य आधारित जानकारी का प्रसार समय की आवश्यकता है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया के वर्तमान स्वरूप, उसके बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जनसंपर्क, जनजागरण और सूचना प्रसार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन के विचारों को कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, कंटेंट निर्माण और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रियता बढ़ाने के सुझाव भी दिए।
बैठक के दौरान प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रदेश एवं जिला स्तर की सोशल मीडिया टीम का परिचय कराया। उन्होंने प्रदेशभर में सोशल मीडिया विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों, डिजिटल अभियानों और संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही आगामी कार्ययोजना, अभियान आधारित प्रचार-प्रसार तथा सोशल मीडिया नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के डिजिटल विस्तार, जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में आगामी समय में सोशल मीडिया को भाजपा के जनसंपर्क अभियान का और अधिक प्रभावी माध्यम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न दायित्ववान सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.