राष्ट्र की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले महानायक को नमन: पाली मंडल के बूथों में गूंजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार



मादन बूथ में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और संगठन सशक्तिकरण का लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पाली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल के विभिन्न बूथों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं ग्रामीणजनों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इसी कड़ी में ग्राम मादन के बूथ क्रमांक 276 स्थित ग्राम पंचायत भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पाली मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक मजबूत, समरस और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव तक राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र समर्पण से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई तथा उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, मंडल महामंत्री श्रीमती कमला कंवर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, महामंत्री हरि सिंह, बूथ अध्यक्ष जगतराम निषाद एवं ओंकार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्यारा सिंह कंवर, भुजबल यादव, सुपाल सिंह, दुकाल सिंह, लाखन सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। मिथिलेश, रेखा पैकरा, निशा पैकरा, विजयलक्ष्मी, जिंदाबाई, मायामति, दिलकुंवर, शर्मिला, महेश कुंवर, सुकवारा बाई, सुनीता बाई, कमला कंवर, जानाबाई, समोराबाई, सुदर्शन, कमला, देवचरण, गायत्री बाई, संतोषी, कौशल्या, शिवकुमारी, द्रोपती, शकुन बाई, फरीदा बेगम, गीताबाई, लक्ष्मीनिया, फूलबाई, सरिता, मीना एवं श्याम बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
श्रद्धांजलि सभा का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए तथा उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और समर्पण का वातावरण देखने को मिला।


