August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

योग से स्वास्थ्य, संगठन से जनजागरण: हरदी बाजार में भाजपा का भव्य योग शिविर, स्वस्थ भारत का दिया संदेश

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा/हरदी बाजार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाजार द्वारा आत्मानंद विद्यालय परिसर में भव्य योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर स्थापित योग की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण आज वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है। आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की स्वीकार्यता का प्रमाण है।

 

 

इस अवसर पर जिला मंत्री अजय दुबे ने योगाभ्यास का संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आध्यात्मिक रूप से संतुलित बनता है। योग तनाव, अवसाद और अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। यह व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी द्वारका शर्मा, जिला चांपा-जांजगीर प्रभारी चुलेश्वर राठौर, पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुसूईया राठौर, मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, अमरनाथ कौशिक, पूर्व जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, उपाध्यक्ष बजरंग यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राज ओगरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष शिव मरकाम, युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष तुंगन पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल फाइम मेमन, निखिल राठौर, चैतराम बघेल, मुमताज अंसारी, शिव यादव, केशु कश्यप, योगेश पटेल, गुलशन टीकम, लखन राठौर, संध्या राठौर, शशिलता राठौर, हरिओम, किशोर, शिवांश जगदीश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। योगाभ्यास के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
भाजपा मंडल हरदी बाजार द्वारा आयोजित यह योग शिविर न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि “स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करने वाला आयोजन सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.