डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कोरबा नगर मंडल ने श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण कर दिया राष्ट्रसेवा का संदेश



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 13 स्थित सियान सदन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नवनीत राहुल शुक्ला ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध उद्घोष “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्रवाद की मजबूत पहचान है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामशंकर साहू, मंत्री राजेंद्र राजपूत, मंत्री विजय श्यामबाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, रिपु जायसवाल, नवीन जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील वर्मा, मनोज यादव, संतोष मिश्रा, मिथिलेश पांडे, किशन वैष्णव, अंकू शर्मा, वीरू वाल्मीकि, विशाल चौहान, राधिका श्रीवास, अन्नपूर्णा श्रीवास, श्मिता सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शारदा विहार स्थित सामुदायिक भवन परिसर में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
इस दौरान पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


