डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं “एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान” के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खाद आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज तथा भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला मंत्री राम अवतार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


