पत्रकारिता जगत में नितिन जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय पत्रकार संघ (BPS) युवा इकाई के प्रदेश महासचिव बने



युवा पत्रकारों की आवाज को मिलेगा नया नेतृत्व, संगठन ने जताया भरोसा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचान बना चुके NI3 Network.Com के संपादक एवं ANB NEWS के संवाददाता नितिन जायसवाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय पत्रकार संघ (BPS) ने संगठन के विस्तार और युवा पत्रकारों को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्हें युवा इकाई का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति भारतीय पत्रकार संघ (BPS) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्रा के निर्देशानुसार की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाराशर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि नितिन जायसवाल की पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नितिन जायसवाल अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर प्रदेशभर के युवा पत्रकारों को एकजुट करने, उनके हितों की रक्षा करने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा।
नितिन जायसवाल की नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर देखी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इस नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय पत्रकार संघ (BPS) द्वारा की गई यह नियुक्ति न केवल नितिन जायसवाल की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकारों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि समर्पण, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को हमेशा सम्मान मिलता है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में युवा इकाई और अधिक मजबूत होकर पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।


