August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा देगी श्रद्धांजलि

1 min read

 

Tirentra Time’s Korba **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) पर मंगलवार 23 जून को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संयंत्र, बुधवारी, कोरबा में आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.