August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहयोग केंद्र में गूंजा कार्यकर्ताओं का विश्वास, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर, 22 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में सोमवार को प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान 125 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं, सुझाव और संगठनात्मक विषय मंत्री के समक्ष रखे।
मंत्री अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है तथा उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।
23 जून को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे संवाद
सहयोग केंद्र की नियमित व्यवस्था के तहत मंगलवार 23 जून को प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.