August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रावघाट से लौह अयस्क परिवहन शुरू, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार : भोजराज नाग

1 min read

 

बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना की बड़ी उपलब्धि, रोजगार और औद्योगिक विकास की बढ़ी उम्मीदें
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के तहत रावघाट (सरगीपाल) रेलवे स्टेशन से पहली बार लौह अयस्क परिवहन शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे बस्तर क्षेत्र के विकास का ऐतिहासिक क्षण बताया है।
भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर अब विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों से प्रतीक्षित इस रेल परियोजना के साकार होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रावघाट के विशाल लौह अयस्क भंडारों का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि रेल मार्ग से खनिज परिवहन शुरू होने से उद्योगों को लाभ मिलेगा, परिवहन लागत कम होगी और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे युवाओं को लाभ मिलेगा।
सांसद नाग ने भिलाई इस्पात संयंत्र, रेलवे अधिकारियों, अभियंताओं और श्रमिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि मालगाड़ियों की सफल शुरुआत के बाद भविष्य में यात्री रेल सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं, जिससे बस्तर और नारायणपुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना केवल खनिज परिवहन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बस्तर के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.