August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में प्रबुद्धजन सम्मेलन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर गूंजा ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प

1 min read

 

 

भाजपा सम्मेलन में विकास, सुशासन और अंत्योदय पर हुआ विस्तृत मंथन, समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने बढ़ाया संवाद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और “विकसित भारत 2047” के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों—शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। सम्मेलन में केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव और विकास यात्रा पर विचार-विमर्श करते हुए भारत के भविष्य की दिशा पर भी संवाद हुआ।

 

 

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे सामाजिक और आर्थिक स्तर पर व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक लक्ष्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है और यह उपलब्धि सुशासन एवं स्थिर नेतृत्व का परिणाम है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल विकास, सामाजिक योजनाओं और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश की अर्थव्यवस्था और युवा शक्ति को नई दिशा दी है।

 

 

सम्मेलन में महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, शैलेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर एवं अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने प्रबुद्धजनों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.