भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 एवं 23 नवंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 22 नवंबर की रात रायपुर पहुंचने पर विमानतल में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद बाइक रैली के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
23 नवंबर को डॉ. जोशी खेल गतिविधियों, युवती संवाद, युवा संवाद एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं से नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष संवाद भी करेंगे।
वहीं, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 नवंबर को आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।




