November 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

विपिन यादव बोले—जब शासन ने संविदा कर्मचारियों के हित में अवकाश बढ़ाया है, तो जिले के संविदा शिक्षकों को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश में वृद्धि कर 18 दिवस के स्थान पर 30 दिवस किए जाने के निर्णय के बाद अब कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को भी इसका लाभ दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर शासन के निर्णय को जिले में लागू करने की मांग उठाई है।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि जब राज्य सरकार संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है, तो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को भी इस सुविधा से अलग नहीं रखा जाना चाहिए। शासन के निर्णय का लाभ जिले के सभी पात्र संविदा शिक्षकों तक पहुंचना चाहिए, ताकि उनके साथ समान व्यवहार सुनिश्चित हो सके।

 

 

फेडरेशन के महासचिव तरुण वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन संविदा शिक्षकों की जायज मांगों के साथ खड़ा है। शासन द्वारा लिए गए निर्णय का पालन कोरबा जिले में भी होना चाहिए और संविदा शिक्षकों को 30 दिवस के आकस्मिक अवकाश का लाभ दिया जाना चाहिए।

वहीं, फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री विपिन यादव ने कहा कि शासन ने संविदा कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आकस्मिक अवकाश की सीमा 18 दिवस से बढ़ाकर 30 दिवस की है। ऐसे में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक भी इस लाभ के पात्र बनाए जाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले में आवश्यक पहल करते हुए शासन के निर्णय के अनुरूप संविदा शिक्षकों को 30 दिवस आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान करने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने उम्मीद जताई कि शिक्षा विभाग संविदा शिक्षकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा, जिससे शासन के कर्मचारी हितैषी निर्णय का लाभ कोरबा जिले के शिक्षकों को भी मिल सके।

इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सत्येश सिंह, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद सांडे, वरिष्ठ पदाधिकारी जय कुमार राठौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.