November 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प गूंजा, मुख्यमंत्री साय से लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

1 min read

 

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संगठन की दिशा, जनसेवा, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता का मंत्र दिया।

बैठक में युवाओं की भूमिका को केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, बूथ सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने पर विशेष जोर दिया गया।

 युवा मोर्चा भाजपा की ऊर्जा और भविष्य है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में युवा मोर्चा को भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा और भविष्य बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है। राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ें।

उन्होंने नक्सल मुक्त बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को युवा शक्ति के योगदान से साकार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्य करने तथा प्रदेश के प्रत्येक युवा तक भाजपा की विचारधारा और विकास का संदेश पहुंचाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ सक्रिय हैं।

 

 

 युवाओं की ताकत से संगठन को मिलेगी नई ऊंचाई — किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। चुनाव, आंदोलनों और जनसेवा के प्रत्येक अभियान में युवा कार्यकर्ता अग्रिम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है, ऐसे में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार के कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।

उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा मोर्चा अपनी ऊर्जा, समर्पण और कार्यक्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

 25 दिन की कार्ययोजना के साथ मैदान में उतरें युवा — कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए युवा मोर्चा को इस शक्ति का सबसे गतिशील हिस्सा बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 25 दिन की कार्ययोजना के तहत सेवा दूत बनकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने तथा प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टीम तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता अनुशासन, समयबद्धता और निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। युवा मोर्चा को प्रत्येक मंडल और बूथ पर सक्रिय, सशक्त तथा परिणाम देने वाला संगठन बनकर काम करना होगा, तभी संगठन की योजनाएं व्यापक स्तर पर प्रभावी होंगी।

 सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें युवा — अर्पिता बड़जेना

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री अर्पिता बड़जेना ने छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा मोर्चा देशभर के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनकर कार्य करें।

खेल, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर अभियान चलाने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने, समाधान के प्रयास करने और उनमें राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

 प्रदेश कार्यसमिति से मिली नई दिशा और ऊर्जा — राहुल टिकरिहा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए नई दिशा, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प लेकर आई है। प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण जैसे अभियानों के माध्यम से संगठन प्रत्येक युवा तक पहुंचने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य छत्तीसगढ़ के हर युवा को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है और इस अभियान में भाजपा युवा मोर्चा एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाएगा। उन्होंने बैठक में शामिल वरिष्ठ नेताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, अमित साहू, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रभारी मोहित सोनी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर एवं अनमोल झा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वैभव बैस सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का केंद्रबिंदु संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, युवा सहभागिता, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारना रहा। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.