युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास, राजनीति और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के विकास, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष की राजनीति का तथ्यों के साथ जवाब देने की बात कही।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। वहीं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने मीडिया प्रबंधन, प्रेस विज्ञप्ति और प्रभावी संवाद के गुर बताए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, कुणाल ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




